Maharajganj News : झमाझम बारिश से खिले लोगों के चेहरे, लेकिन कई इलाकों में जलभराव बना मुसीबत
02-May-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया। भारी बारिश की वजह से तपिश में आई गिरावट से लोगों के भी चेहरे खिल उठे। हालांकि कई जगहों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
परतावल, भिटौली, पनियरा, निचलौल, ठूठीबारी, सिसवा बाजार और भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में बरसात को लेकर किसान खुश हैं कि अब खरीफ की फसल के लिए खेतों की तैयारी आसान हो जाएगी। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 21 डिग्री रहा।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में आधी रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। गुरुवार को दिन में भी बारिश हुई, जिससे लगन के समय में आने जाने में दिक्कतें हो रही है।
बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन शादी-विवाह के सीजन में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।