Maharajganj News : बैंक के पास बुलाया पैसा वापस लौटने फिर किया ये कारनामा !
02-May-2026
Total Views |
सिंदुरिया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहां गांव निवासी इश्तेयाक के साथ पैसे लौटाने के बहाने बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में इश्तयाक ने बताया कि मेरे भाई मनौवर ने कुछ समय पहले बरवा कला गांव निवासी अब्दुल रज्जाक व बलवंत से लकड़ी खरीदी थी। जिसका पैसा भाई ने मेरे ही मोबाइल से भेजा था। इसके बाद लकड़ी मांगी गई तो रज्जाक ने पैसा मिलने से इंकार करते हुए लकड़ी देने से मना कर दिया।
30 अप्रैल को जब मैंने अब्दुल रज्जाक से फोन कर कहा हो तो उसने कहा कि आप बलुअही धूस पर बैंक के पास आ जाओ, मैं तुम्हारा पैसा वापस कर दूंगा। जब मैं वहां पहुंचा तो अब्दुल रज्जाक व बलवंत दोनों मुझे लाठी से मारने लगे। मारपीट में मेरा सिर फट गया और दाएं पैर चोट आई है।
शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा होने लगे तो दोनों जान मारने की धमकी देते हुए भागे। इस संबंध में एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।