Maharajganj News : पेट्रोल लेने निकला था युवक, रास्ते में उसके साथ हुई ये वारदात
21-May-2026
Total Views |
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर टोला बगहिया में बुधवार को पेट्रोल लेने गए एक युवक पर कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर टोला बगहिया निवासी सुनील वर्मा के पुत्र शिवम वर्मा करीब दो बजे पेट्रोल लेने के लिए बरियारपुर टोला बगहिया पेट्रोल पंप गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ मनबढ़ युवकों ने अचानक शिवम पर हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।