Bollywood News : एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटा ‘भूत बंगला’, 34वें दिन की कमाई ने उड़ाए होश
21-May-2026
Total Views |
Bollywood News : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने अपने रिलीज का पहला महीना पूरा किया है। इतना समय बीतने के बाद भूत बंगला सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
बेशक फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं हैं, जिनकी निंदा की जाए। रिलीज के 34वें दिन एक बार फिर से अक्षय की भूत बंगला ने हैरान करने वाली कारोबार किया है। आइए जानते हैं कि इस मूवी के कलेक्शन के लेटेस्ट नंबर्स क्या कहानी बयां कर रहे हैं।
भूत बंगला की 34वें दिन की कमाई अक्षय कुमार ने निर्देशक प्रियदर्शन संग 14 साल के लंबे इंतजार के बाद भूत बंगला फिल्म के जरिए वापसी की। जिस बात की उम्मीद की जा रही थी कि अक्की का ये कमबैक सफल रहेगा, ठीक वैसा ही हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की भूत बंगला ने शानदार परफॉर्मेंस देत हुए धांसू कमाई की है।
रिलीज के एक महीने के बाद भी भूत बंगला हार मानने को तैयार नहीं है। जिसका अंदाजा आप भूत बंगला की रिलीज के 34वें दिन के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार भूत बंगला ने 34वें दिन करीब 80 लाख का कारोबार किया है, जो इतने समय बाद भी एक ठीकठाक आंकड़ा माना जा रहा है।
गौर किया जाए अब भूत बंगला के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो ओवरऑल कमाई का आंकड़ा 170 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस तरह से अक्षय कुमार की भूत बंगला ने सफलता का स्वाद चखा और सुपरहिट फिल्म बन गई है। इस मूवी में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे कलाकरों ने अहम भूमिका अदा की है।
ओटीटी पर भूत बंगला सिनेमाघरों में अब भूत बंगला की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। मालूम हो कि भूत बंगला के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पास हैं और आपको ये मूवी इसी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी।