Maharajganj News : मौत को दावत दे रही टूटी पुलिया! महराजगंज में हादसे का बढ़ा खतरा

    21-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले के वीर बहादुर नगर से खेमपिपरा रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया की टूटी रेलिंग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। काफी लंबे वक़्त से रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासी सुभावती देवी, रामसूरत और दिनेश ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। रात के समय और बारिश में पुलिया की टूटी रेलिंग के कारण हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।