Maharajganj News : हैवान बन गया चाचा ! अपनी नाबालिग भतीजी से मांगी ये चीज़

    21-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक चाचा द्वारा अपनी ही नाबालिग भतीजी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अश्लील फोटो मांगे और बाद में उन फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर वायरल करने की धमकी दी।

सोनौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में लुधियाना (पंजाब) में रहती हैं। उनकी पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है, जिसने मार्च में परीक्षा दी थी। महिला के अनुसार, उसके देवर ने बार-बार भद्दी बातें कीं और लड़की को बहलाकर उसकी अश्लील फोटो मांग ली।


नाबालिग होने के कारण बच्ची समझ नहीं पाई और फोटो भेज दी। इसके बाद राजकुमार ने बेटी के मोबाइल नंबर पर अपने नंबर से अश्लील फोटो, गंदी गालियां भेजना शुरू कर दी और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने मना किया तो आरोपी ने कहा, अगर उसकी बात नहीं मानी तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा।

महिला ने तहरीर देकर में कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्राभारी सजनू यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।