Maharajganj News : आमजन से खराब व्यवहार की शिकायतों पर एसपी का एक्शन, चौकी प्रभारी पर गिराई गाज
21-May-2026
Total Views |
महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनौली चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव यादव को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ कार्य में घोर लापरवाही, शिथिलता और आम जनता के साथ खराब व्यवहार और दुर्व्यवहार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही अथवा जनता के प्रति असंवेदनशील व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आमजन के साथ शालीन व्यवहार करें और शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के विश्वास से जुड़ी होती है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या अभद्र व्यवहार पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।