Maharajganj News : फरेंदा में अचानक ई-रिक्शा पर निकले एसडीएम, लोगों में मची चर्चा

    22-May-2026
Total Views |

फरेंदा।
फरेंदा में गुरुवार को प्रशासन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम और नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ई-रिक्शा से भूमि विवाद के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराया। अधिकारियों के ई रिक्शा से सफर करने को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ईंधन बचाओ आह्वान से जोड़कर देखा ज रहा है।


एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान के क्रम में फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर निवासी वादी कैलाश पुत्र तीरथ का जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। मामले के निस्तारण को लेकर पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की थी। जिसको लेकर पीड़ित के ई रिक्शा में बैठकर ही उनके भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर ही विवाद का आपसी सहमति बनाकर निस्तारण भी कराया गया।

उन्होंने बताया कि ई रिक्शा में भ्रमण से न सिर्फ तेल की बचत हुई बल्कि क्षेत्र की समस्याओं और आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त हुआ। बिना किसी गार्ड या अर्दली को साथ लिए जब नायब तहसीलदार के साथ आनंदनगर बाजार में घूमे तो लोगों की वास्तविक समस्याओं से अवगत भी हुए। एसडीएम ने डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर भी पेट्रोल पंप पर पहुंच कर जानकारी ली।