Maharajganj News : शिव मंदिर में अचानक पहुंचा सिरफिरा युवक, फिर जो हुआ उससे दहल गए लोग
22-May-2026
Total Views |
कोल्हुई। कोल्हुई के सोनारी गली मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक राजेश वर्मा ने मंदिर परिसर में पहुंचकर अचानक मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।