Maharajganj News : गर्मी और उमस का कहर, लोग देर रात तक सड़कों पर घूमते रहे
22-May-2026
Total Views |
महराजगंज। उमस भरी गर्मी ने गुरुवार को लोगों को परेशान किया। घर से बाहर निकलने वालों को ही नहीं घर में भी लोग पसीने से तरबतर रहे। पंखा व कूलर के सामने बैठकर भी लोगों तत्काल सुकून नहीं मिला। 10 मिनट के बाद ही लोगों को इनसे राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
बुधवार की तरह धूप गुरुवार को भी धुंधली रही लेकिन हवा बिल्कुल न चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। पूरे दिन लोगों को पसीने वाली गर्मी से जूझना पड़ा। घर व बाहर दोनों स्थानों पर एक तरह की गर्मी के चलते लोग व्याकुल दिखे। रात की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही।
हवा का रुख पूरी तरह से शांत बने रहने से खुले आसमान के नीचे भी लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा। देर रात तक लोग सड़क व खुले मैदान में टहलकर राहत पाने का प्रयास करते दिखे।