Maharajganj News : भीषण गर्मी में नगरवासियों को राहत! महराजगंज में शुरू हुआ वाटर एटीएम

    22-May-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की ओर से शास्त्री नगर उद्योग चौराहा स्थित छठ घाट के पास वाटर एटीएम मशीन की स्थापना की गई। गुरुवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल तथा अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि बढ़ती गर्मी में राहगीरों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह वाटर एटीएम लोगों को शुद्ध, स्वस्थ एवं शीतल पानी उपलब्ध कराने में सहायक साबित होगा। वहीं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, सभासद सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई नायक इंद्राशन, कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार मौर्य, कार्यालय सहायक संदीप साहनी, सफाई नायक प्रकाश कनौजिया, दुर्गेश खरवार, आरिफ खान समेत नगरवासी उपस्थित रहे।