Maharajganj News : रातों-रात लापता हुई बेटी, परिवार में मचा हड़कंप

    22-May-2026
Total Views |

सिंदुरिया।
सिंदुरिया क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और इलाके में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि बीते 19 मई की रात को मेरी लड़की कहीं चली गई। उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया गया, मगर कहीं नहीं मिली। डर है कि उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

इस मामले में विशाल शुक्ला ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।