Maharajganj News : गर्मी के बीच निराला नगर पेट्रोल पंप पर इंतजार करती रही जनता, व्यवस्था पर उठे सवाल
23-May-2026
Total Views |
महराजगंज। फरेंदा स्थित निराला नगर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंप पर बाइक, कार और बाइकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
तेज धूप और उमस के बीच लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लाइन में खड़े रहे। कई लोगों ने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बावजूद व्यवस्था सुचारु नहीं दिखी, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंप परिसर के बाहर तक वाहनों की लाइन लग जाने से आसपास के मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होता दिखाई दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बढ़ी भीड़ और पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण हालात बिगड़ गए। कई वाहन चालक धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों ने व्यवस्था बेहतर बनाने और जल्द ईंधन उपलब्ध कराने की मांग की।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पेट्रोल पंप पर भीड़ लगातार बढ़ती रही, जिससे अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। फिलहाल स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।