Maharajganj News : प्रधान डाकघर से टिकट काउंटर हटते ही 30 किलोमीटर भटकने को मजबूर लोग
23-May-2026
Total Views |
महराजगंज। प्रधान डाकघर से आरक्षित रेल टिकट की सुविधा का काउंटर अक्तूबर 2025 में अचानक बंद कर दी गयी थी। लेकिन कई महीने बाद भी इसे अभी तक मुख्यालय में शुरू नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से लोगों को आरक्षित रेल टिकट के लिए आरक्षित रेल टिकट के लिए मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर आनंदनगर या सिसवा बाजार तक जाना पड़ता है। हालांकि मुख्यालय को रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना का कार्य चल रहा है।
मुख्यालय के कारोबारी धीरेंद्र कुमार निगम ने बताया कि मुख्यालय अब तक रेल सेवा से नहीं जुड़ा है। लेकिन प्रधान डाकघर में आरक्षित रेल टिकट उपलब्धता का काउंटर अक्तूबर 2025 में अचानक बंद कर दिया गया। अब स्थानीय लोगों को आरक्षित रेल टिकट के लिए आनंदनगर व सिसवां बाजार जाना पड़ता है।
कारोबारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि अभी मुख्यालय को रेल से जुड़ने में एक से दो वर्ष लगना तय है, लेकिन इससे पहले ही प्रधान डाकघर की यह सहूलियत बंद हो गई। इसे दोबारा शुरू करने के लिए व्यापारियों व अन्य लोगों ने प्रशासन को पत्र भी दिया लेकिन यह सेवा नहीं शुरू की गई।