Maharajganj News : क्या तेज चल रहे हैं स्मार्ट मीटर? विभाग ने जारी किए आंकड़े
23-May-2026
Total Views |
परतावल। जिले में स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और उपभोक्ताओं के सवालों के बीच बिजली विभाग ने बड़ा खुलासा करते हुए जांच के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। विभाग के अनुसार जिले में अब तक 96,615 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनके साथ 7,247 चेक मीटर भी स्थापित किए गए हैं। विभाग ने बताया कि जांच के दौरान 336 चेक मीटरों की रीडिंग का उपभोक्ताओं के घर जाकर सत्यापन किया गया।
बिजली विभाग का कहना है कि जनपद में लगाए गए स्मार्ट मीटर तेज नहीं चल रहे हैं और इनमें वास्तविक विद्युत खपत के अनुसार ही ऊर्जा का मापन हो रहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि चेक मीटरों की जांच का कार्य अभी लगातार जारी है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी को अपने परिसर में लगे स्मार्ट मीटर के तेज चलने की शिकायत है, तो वह संबंधित खंड कार्यालय में लिखित अनुरोध देकर चेक मीटर लगवा सकता है।
अधीक्षण अभियंता वाई पी सिंह के अनुसार प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलवाने के लिए पहले निगेटिव बैलेंस की पूरी धनराशि जमा करनी होगी। निगेटिव बैलेंस रहने की स्थिति में प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित नहीं किया जाएगा।