Maharajgani News : बिना फिटनेस दौड़ रहीं थीं पर्यटक बसें, एआरटीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    24-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले में शनिवार को एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई से पर्यटक वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय व सोनौली में एआरटीओ ने दो पर्यटक वाहनों को सीज कर दिया। इसके साथ ही तीन पर्यटक वाहनों पर एक लाख रुपये का चालान किया है। एआरटीओ की कार्रवाई से जनपद से संचालित पर्यटक वाहन संचालित करने वाले मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट लिए पर्यटक वाहनों का संचालन दिल्ली, मुंबई व अन्य स्थानों के लिए होता है। जिला मुख्यालय के अलावा सर्वाधिक पर्यटक वाहन भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली से संचालित हो रहे हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार एआरटीओ के नेतृत्व में जांच अभियान शुरू किया गया। पहले दिन सोनौली-गोरखपुर मार्ग पर 16 चार पहिया वाहनों का चालान यातायात नियमों का अनुपालन न करने के चलते किया गया।


12 अन्य पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही बिना फिटनेस मिलने पर एक बस को सीज किया गया। जिला मुख्यालय के तीन पर्यटक वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। तीनों वाहनों को मिलाकर कुल एक लाख रुपये का चालान किया गया। सोनौली- गोरखपुर मार्ग पर दो पर्यटक बसों को फिटनेस के अभाव में सीज कर दिया गया।

एआरटीओ की इस कार्रवाई के बाद जिले में पर्यटक वाहन संचालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।