Maharajganj News : सोमवार को पांच घंटे अंधेरे में रहेंगे नौतनवा के कई गांव
24-May-2026
Total Views |
नौतनवा। विद्युत उपकेंद्र नौतनवा ग्रामीण पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने के कार्य के चलते सोमवार को करीब पांच घंटे तक ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नौतनवा ग्रामीण पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने का कार्य होना है। जिसके कारण सोमवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्रामीण उप केंद्र से निकलने वाले 11 केवी कोल्हुई एवं सोनौली फीडर की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्यों को निपटाकर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।