Maharajganj News : जनगणना के डेटा में बदलाव का आखिरी मौका, जानिए कैसे
25-May-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना पूरी करने वाले लोगों को अब अपने डेटा में सुधार का अवसर दिया जा रहा है। प्रगणक घर घर जाकर डाटा सत्यापन के साथ मकान गणना का भी कार्य कर रहे हैं। प्रगणक डाटा सत्यापन के साथ मकान गणना भी कर रहे हैं।
उपायुक्त राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) मनोज ने बताया कि यह 20 जून तक जारी रहेगी। रविवार को 15 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) 1462 एचएलबी प्रोग्रेस पर हैं।
जनगणना-2027 के पहले चरण में प्रगणक के माध्यम से घर-घर गणना का काम शुरू हो चुका है। इसमें परिवार के मुखिया को स्व गणना के डेटा को संशोधित कराने का मौका दिया जा रहा है। परिवार के मुखिया की तरफ से आईडी बताने पर स्व गणना का विवरण पोर्टल पर खुल जाता है। इससे डेटा में सुधार का पूरा मौका है। वहीं प्रगणक अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान नंबर भी दर्ज करेंगे।
पहले चरण में 7 से 21 मई तक स्व-गणना कराई गई थी। अब जिन परिवारों ने स्व-गणना नहीं की है, उनकी भी गणना प्रगणकों के जरिए घर-घर जाकर की जाएगी।