Maharajganj News : हॉकी और लात-घूंसों से युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

    25-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले के कोल्हुई कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोल्हुई बाजार स्थित दीनदयाल ट्रांसपोर्ट कंपनी सिंह पेट्रोल पंप परिसर की बताई जा रही है। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक के पुत्र और उनके रिश्तेदार, जो पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं, ने मामूली कहासुनी के बाद युवक पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक की बेरहमी से पिटाई होती साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेल लेने पहुंचे युवक की मामूली बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही थाने उठा ले गई। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।