Maharajganj News : 40 वर्षीय महिला का 14 साल के किशोर पर आया दिल ! फिर थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा
25-May-2026
Total Views |
नौतनवा। रविवार को स्थानीय थाने में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिसवालों को भी चौंका दिया। गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की एक महिला ने एक 14 साल के किशोर के खिलाफ शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि वह उससे दूरी बना रहा है। महिला ने दावा किया है कि दोनों के बीच पिछले काफी वक़्त से संबंध था और वह अब उसके साथ रहना चाहती है।
चार बच्चों की मां इस महिला ने यह भी दावा किया कि उसकी और किशोर की शादी हो चुकी है और अब वह उसी के साथ रहेगी। उसकी बात सुनने के बाद पुलिस ने किशोर के परिजनों को बुलाया। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का 14 साल का किशोर पिता के साथ चेन्नई में रहता था। करीब चार माह पहले इंस्टाग्राम से गोरखपुर जिले की 40 साल की एक महिला के संपर्क में आया। महिला की रील लाइक करने से उसकी पहचान हुई और धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ती गई। महिला के चार बच्चे भी हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 19 वर्ष है। महिला का दावा है कि फरवरी में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया और 15 फरवरी को दोनों ने सहमति से घर में ही शादी भी कर ली।
उधर, काफी तलाश के बाद किशोर की मां को उसके गोरखपुर में होने का पता चला तो उन्होंने किसी तरह उसे फरेंदा में अपने रिश्तेदार के यहां बुलवाया। इसके बाद महिला भी फरेंदा थाने पहुंच गई। वहां किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हुआ और किशोर अपने घर नौतनवा चला गया।
इसी बीच रविवार को महिला नौतनवा थाने पहुंच गई किशोर के साथ रहने की जिद करते हुए उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने किशोर और उसकी मां को थाने पर बुलाया। यहां हाईवोल्टेज ड्रामे और काफी देर की समझाइश के बाद दोनों ने अब से एक-दूसरे के संपर्क में न रहने की बात पर सुलह-समझौता कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया है।