Divyanka Tripathi Good News : आखिर खत्म हुआ इंतजार! दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी
26-May-2026
Total Views |
Divyanka Tripathi Good News : फाइनली इंतज़ार ख़त्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। उन्होंने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की, तबसे फैंस और तमाम सेलेब्स ने बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया।
दिव्यांका ने लिखा- मेरे करण अर्जुन आ गए दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दो बेबी बॉयज के साथ लिखा है, 'हमने भगवान से खुशियां मांगीं। उन्होंने कहा, डबल लो और हमें दो जुड़वां बेटे हुए हैं।' उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। 'द बॉयज' आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। दिव (दिव्यांका) और मैं माता-पिता बनने के इस नए और खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'
दिव्यांका और विवेक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को बधाई दे रहे हैं। सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना से लेकर अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन ने दिव्यांका और विवेक को नए पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दीं।
2016 में हुई थी शादी बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बने हैं। इस कपल को शादी के 10 साल बाद ये खुशी नसीब हुई है और वो लगातार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।