Maharajganj News : महराजगंज में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर तक ट्रेलर में घिसटता रहा असलम

    26-May-2026
Total Views |

परसामलिक।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेखुआनी पेट्रोल पंप के सामने नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर सोमवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे से अफरा तफरी मच गयी। एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के सामने सामने आ गया। वह ट्रेलर के बंपर में फंसकर करीब 50 मीटर घिसटते चला गया। युवक को बंपर से बाहर निकाला गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रतनपुर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवतरी टोला परसा निवासी असलम (18) किसी काम से थाना चौराहा की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक उसी दिशा में जा रहे गिट्टी लदे ट्रेलर के सामने आ गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर की चपेट में आकर वह 50 मीटर तक घिसटते हुए थाना के सामने तक चला गया। ट्रेलर के बंपर में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।