Maharajganj News : गर्मी बनी बच्चों की दुश्मन! जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें

    26-May-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर लोगों की सेहत पर साफ़ दिखाई दे रहा है। इस के कारण अस्पतालों में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी देखने को मिली। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। वहीं, संक्रामक रोग वार्ड में 24 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक दस्त के 12 मरीज भर्ती हैं।

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1350 मरीजों ने इलाज कराया। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर दिखा, अपने भांजे का इलाज कराने पहुंचे मोहन सिंह ने बताया कि पहले बच्चे को हल्का बुखार हुआ तो डाॅक्टर से जांच कराए लेकिन ठीक न होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं। डाॅक्टर ने बताया कि तेज धूप व गर्मी के कारण यह परेशानी हो रही है।

राकेश ने बताया कि बच्चे को दस्त हो रहा है। दवा खिलाया लेकिन राहत नहीं मिला तो डॉक्टर से जांच कराने आए हैं।जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में बुखार के सात, झटका के पांच, दस्त के 12 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।