Maharajganj News : 25 लाख की सड़क बनते ही बदल गई तस्वीर, अब हजारों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

    26-May-2026
Total Views |

सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद सरोजनी नगर वार्ड में 25 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है।


सिसवा नगर पालिका परिषद वार्डों में सड़क, नाली खड़ंजा सहित विभिन्न विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है। इसी क्रम में नगर पालिका के सीमावर्ती वार्ड सरोजनी नगर में सीसी सड़क निर्माण पूरा किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सभी वार्डों में सड़क, नाली और खड़ंजा सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरोजनी नगर वॉर्ड में 25 लाख रुपये की लागत से 177 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।

सड़क निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान होगा।