Maharajganj News : गर्मी से राहत देने के लिए पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी, शुरू की यह व्यवस्था
26-May-2026
Total Views |
महराजगंज। सोनौली पुलिस ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आम जन को राहत प्रदान करने के लिए एक नयी पहल की शुरुआत है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानों और चौकियों में 'जनता प्याऊ' की व्यवस्था लागू की गई है। इस पहल का उद्देश्य थानों पर आने वाले फरियादियों, राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
सोनौली क्षेत्र के थानों में मुख्य द्वार और फरियादी कक्ष के पास मटके, घड़े और वाटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई, स्वच्छ ग्लास और ढके हुए बर्तनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। यह सुविधा राहगीरों, मजदूरों और फरियादियों को चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि पुलिसिंग के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में थानों पर आने वाले पीड़ितों और सड़क पर चलने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है।
इस संबंध में महेंद्र मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।