Maharajganj Politics : चिलम चौक विवाद का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार, उन्होंने कही ये बात

    27-May-2026
Total Views |

परतावल।
परतावल नगर पंचायत निवासी काशीनाथ सिंह ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।


काशीनाथ सिंह ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चिलम चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने पुलिस की ओर से दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काशीनाथ सिंह ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।