Bollywood News : इस एक्टर ने खोला दिल, जम्मू-कश्मीर के स्कूल को दिए 1 करोड़ रुपये

    28-May-2026
Total Views |

Bollywood News :
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और मददगार स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर वे इसका उदाहरण पेश करते रहते हैं। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं।

जी हां, जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले की सुदूर सीमावर्ती गुरेज घाटी में एक स्कूल है जिसमें काफी दिक्कतें थीं। इस स्कूल ने के लिए अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपए दान किए हैं।

इसके बाद से पूरे स्कूल में एक शानदार बदलाव देखने को मिला है और बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं। सरकारी मिडिल स्कूल नीरो तुलैल में अभिनेता ये दान किया था। ये मामला साल 2021 का है। क्या है स्कूल का नाम? अक्षय कुमार ने ये दान अपने पिता की स्मृति में किया और इस नई इमारत का नाम हरि ओम भाटिया शिक्षा ब्लॉक रखा गया था।

अब स्कूल बेहतर है जिनमें कक्षाएं, एक कंप्यूटर प्रयोगशाला, एक पुस्तकालय और शिक्षकों के बैठने के लिए एक ऑफिस भी बनाया गया है। इसके अलावा स्कूल में छात्र सरकार की मध्याह्न भोजन योजना का लाभ भी उठा रहे हैं। अक्षय कुमार लगातार दान करते हैं लेकिन इसके बाद भी वो कई बार विवादों में आ जाते हैं। लेकिन इस नेक पहल ने एक बार फिर लोगों को उनकी दरियादिली का मुरीद बना दिया है।