Maharajganj News : अब फरेंदा में सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक! नगर पंचायत में शामिल हुए नए वाहन
28-May-2026
Total Views |
फरेंदा। कस्बे की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन ने नई पहल की है। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नए कूड़ा कलेक्शन वाहन एवं लिफ्टर का पूजन चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि नगर में आधुनिक संसाधनों के शामिल होने से साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी तथा कूड़ा निस्तारण कार्य में तेजी आएगी। अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि नई व्यवस्था नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। इस दौरान सभासद अजय जायसवाल, मुकेश सिंधी, मोनू पांडेय, गौरीशंकर यादव, जगदंबा उपाध्याय, विकास चौरसिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।