Maharajganj News : नाबालिग को लेकर फरार हुआ युवक? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

    29-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
पनियरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे जनपद निवासी एक युवक और उसकी मां व भाई पर अपनी नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की नामजद तहरीर पर बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

तहरीर के अनुसार बीते मंगलवार को उसकी नाबालिग लड़की को एक लड़का अपनी मां व भाई की मदद से बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। बहुत खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला।

इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दीपक निवासी उस्का बाजार जनपद सिद्धार्थ नगर, उसकी मां संजू व भाई सोहन के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश जारी है।