Chand Mera Dil Collection : अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ने 7 दिन में किया इतना कलेक्शन, जानकर चौंक जाएंगे
30-May-2026
Total Views |
Chand Mera Dil Collect मिक्स्ड रिव्यू, लिमिटेड प्रमोशन और टिकट खिड़की पर कड़े कंप्टीशन के बावजूद, करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस इस रोमांटिक ड्रामा ने शुरुआती सात दिनों में देश और दुनियाभार में ठीक परफॉर्म किया है। चलिए यहां जानते हैं 'चांद मेरा दिल' के 7वें दिन की कमाई जानते हैं।
7वें दिन कितनी की कमाई 'चांद मेरा दिल' अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन 7वें दिन इसकी कमाई में काफी तेजी देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 'चांद मेरा दिल' ने बुधवार, छठे दिन के मुकाबले सातवें दिन यानी गुरुवार को 15.8% के उछाल के साथ 3713 शो में 2.20 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ फिल्मका भारत में ग्रॉस कलेक्शन अब 22.98 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसके 7 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 19.45 करोड़ रुपये हुआ है।
7 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई वहीं विदेशों में, अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर इस फिल्म ने सातवें दिन 15 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन लगभग 3.05 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म ने दुनियाभर में सात दिनों में 26.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है।
फिल्म के बारे में
फिल्म में लक्ष्य ने आरव की भूमिका निभाई है जबकि अनन्या पांडे ने चांदनी का किरदार निभाया है। वहीं आस्था सिंह ज्योत्सना की भूमिका में हैं। सपोर्टिंग कलाकारों में प्रथम राठौड़, आशीष दुबे, अंकुर पोद्दार और एल्विस जोस शामिल हैं। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित, इस फिल्म को एक रियलिस्टिक लव स्टोरी के तौर पर प्रेजेंट किया गया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे युवा प्रेम कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।