Maharajganj News : SDM की रेड में मिला भारी मात्रा में ईंधन, अब दर्ज हुई एफआईआर
30-May-2026
Total Views |
नौतनवा। ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर परसामलिक पुलिस ने ईंधन की जमाखोरी व कालाबाजारी करने के आरोप में दो व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।
बता दें कि गत बुधवार की शाम भ्रमण के दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पर पेड़ारी चौराहा पर इन्द्रकमल निवासी निपनिया के पास से 48 लीटर डीजल व 09 लीटर पेट्रोल, महदेइया निवासी हरीलाल के पास से 20 लीटर डीजल व 14 लीटर पेट्रोल एवं संतोष जायसवाल निवासी जगरनाथपुर के पास से पांच लीटर पेट्रोल बरामद किया गया था। मामले में अवैध भंडारण के आरोप में तीनों व्यक्तियों को जेल भी भेजा गया था।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी से अग्रिम अनुमति मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी।