Maharajganj News : सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट, हर आने-जाने वाले पर रखी गई नजर

    30-May-2026
Total Views |

महराजगंज। 
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी चौकी इलाके में पुलिस और SSB द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।


इस संयुक्त गश्त में थाना कोल्हुई के प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह, चौकी प्रभारी जोगियाबारी पंकज सिंह, SSB के SI मंगल सिंह सहित पुलिस एवं SSB के अन्य जवान मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए आने-जाने वाले लोगों की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की संयुक्त गश्त आगे भी जारी रहेगी।