Maharajganj News : पिछली किल्लत से सबक! खरीफ से पहले 2650 एमटी यूरिया की एंट्री, किसानों को राहत

    04-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
पिछले साल खरीफ सीजन में उर्वरकों की कमी से जूझ चुके किसानों को राहत देने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रशासन ने इस बार खरीफ सीजन से पहले उर्वरक ठोस इंतजाम कर लिए हैं।

आनंद नगर रेलवे स्टेशन रैक प्वाइंट पर डीएओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इफको की फुल रैक प्राप्त किया। रैक में जो 2650 एमटी यूरिया है। उन्होंने बताया कि इसे साधन सहकारी समितियों व लाइसेंस धारक निजी विक्रेताओं को भेजा जाएगा।


जनपद में 2025 में खरीफ का रकबा 1.41 लाख हेक्टेयर के आसपास था। इस बार भी खरीफ का क्षेत्रफल इतना ही रहेगा। आसपास के अन्य जनपदों से खरीफ की खेती की तुलना करें तो जिला सबसे आगे है। यहां नहरों के बिछे जाल के कारण किसान 10 मई धान की नर्सरी डाल देते हैं और जून शुरू होते-होते रोपाई भी पूरी कर लेते हैं।

पिछली बार उर्वरक कमी के कारण धान की रोपाई पिछड़ी थी। इस बार जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने 21 मार्च को शासन को पत्र भेजकर समय पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की थी। शुक्रवार आनंद नगर रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर फुल रैक इफको यूरिया की पहुंची। इसे डीएओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इफको के मैन्युफैक्चरिंग टीम सदस्यों से प्राप्त किया।