Maharajganj News : बिना वजह टूटा कहर! महिला पर लाठी-डंडों से हमला, गाँव में दहशत

    04-May-2026
Total Views |

महाराजगंज।
जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर के टोला अहिरौली में एक महिला के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आयी है। पीड़िता सुमन पत्नी हरिराम ने बृजमनगंज थाने में तहरीर देकर गांव के ही सुबास, सिरे, नेवास, संदीप तथा संदीप की माता सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, हमलावरों ने बिना किसी वजह के अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग उठ रही है।