Raja Shivaji Collection : तीन दिन में 29 करोड़ पार, इस फिल्म की लगातार बढ़ रही रफ्तार
04-May-2026
Total Views |
Raja Shivaji Collection : बीते शुक्रवार को रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसे रितेश का सबसे महत्वकांक्षी और ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। रितेश लगभग पिछले 10 साल से इस पर मेहनत कर रहे थे।
लीड रोल में रितेश रितेश ने फिल्म में लीड एक्टर की भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। इसके अलावा वो उन्होंने प्राजक्त देशमुख के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर उनके स्वराज्य स्थापना के संघर्ष और अफजल खान के साथ ऐतिहासिक मुठभेड़ तक के जीवन को दर्शाती है।
फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक शुरुआत कर चुकी है। वहीं तीसरे दिन भी इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है।
तीसरे दिन का कलेक्शन राजा शिवाजी ने पहले दिन 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और वीकेंड होने की वजह से इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
इसमें हिंदी का कलेक्शन 2.68 करोड़ और मराठी का 5.07 करोड़ रुपये शामिल है। कुल मिलाकर तीन दिनों में फिल्म ने अभी तक 29.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी बीच, यह 2026 की दूसरी मराठी फिल्म बन गई है जिसने 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
इस एक्टर ने किया है कैमियो वहीं फिल्म के अन्य किरदार की बात करें तो इसमें रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। संजय दत्त फिल्म के विलेन हैं और सलमान खान ने इसमें कैमियो किया है।