Paksitani Actress About India : पाकिस्तानी एक्ट्रेस के इंडिया को लेकर दिए इस बयान ने बढ़ाई हलचल
05-May-2026
Total Views |
Paksitani Actress About India : भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही तनावपूर्ण हैं लेकिन दोनों देशों के आम नागरिकों में आज भी अमन और मोहब्बत की चाह साफ दिखाई देती है। इसी बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री अस्मा अब्बास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो इंडिया को लेकर काफी भावुक नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि वो चाहती हैं कि पैदल ही इंडिया आ जाएं।
अस्मा अब्बास ने शांति का संदेश देते हुए दोनों देशों की सरकार को 'पत्थर दिल' तक कह दिया। अस्मा एक दिग्गज पाकिस्तानी अदाकारा हैं जो कि कई सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी हैं और भारत में उनको काफी देखा जाता है। मेरा दिल करता है पैदल इंडिया चली जाऊं.. अस्मा अब्बास ने इस वीडियो में खुले शब्दों में कहा, ''हम लोग एक दूसरे से मिल नहीं सकते क्योंकि हमारे जो हुक्मरान हैं वो पत्थर दिल हैं।
लेकिन आम आवाम एक दूसरे बहुत प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि मेरी इंडिया की आवाम से और इंडिया से कोई रिश्ता है। मैं आपके घर में रोज आती हूं और आम मुझे देख सकते हैं लेकिन मैं आपको नहीं देख सकती लेकिन आपकी मोहब्बत को महसूस जरूर कर सकती हूं। मेरी ख्वाहिश है कि इस जिंदगी में ये रास्ते खुल जाएं।
मैं चाहती हूं कि मैं पैदल इंडिया आऊं और वो गेट क्रॉस करूं, इंडिया घूमूं। जब चाहे आप हमारे यहां आएं और हम आपके यहां जाएं। टिकट करवाएं और बस चल जाएं।'' एक्ट्रेस ने इसके अलावा भी काफी कुछ कहा है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। कई यूजर्स जहां उनके शांति संदेश की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे भावनात्मक अपील मान रहे हैं।