Maharajganj Politics : 'अगर साथ आते तो तस्वीर बदल जाती!', बंगाल नतीजों पर विधायक का बड़ा बयान
05-May-2026
Total Views |
महराजगंज। पश्चिम बंगाल सहित पांच प्रदेशों के चुनाव परिणाम सामने आने पर फरेंदा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़तीं तो उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ता।
उन्होंने आगे कहा कि 2021 के चुनाव में ममता की सत्ता बचाने के लिए ही कांग्रेस प्रतीकात्मक चुनाव लड़ी थी लेकिन इस बार कांग्रेस भले एक भी सीट नहीं जीत पाई लेकिन ममता बनर्जी कमजोर जरूर हुईं। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी।
1997 में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया। ममता बनर्जी की यह पार्टी बंगाल से कम्युनिस्ट शासन को समाप्त करने में कामयाब जरूर हुई लेकिन उसके बाद के उनके राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखें तो उनकी पार्टी बीजेपी की भी टीम बनकर रह गई।
विधायक चौधरी ने केरल में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम असम और तमिलनाडु में हारे हैं, इसकी कल्पना नहीं थी। साथ ही पुडुचेरी में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बावजूद जीत न मिल पाने पर भी उन्होंने निराशा जताई।