Maharajganj News : कागजों में सफल, जमीनी हकीकत चौंकाने वाली! कई स्कूलों में एक भी दाखिला नहीं
05-May-2026
Total Views |
महराजगंज। 15 अप्रैल तक चले स्कूल चलो अभियान को भले ही पिछले वर्ष की तुलना में सफल माना जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जनपद में ऐसे स्कूलों की लिस्ट कम नहीं जहां इस अभियान के दौरान एक भी नया नामांकन नहीं हुआ।
इन स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए बीएसए ने सिर्फ प्रधानाध्यापक ही नहीं खंड शिक्षा शिकारियों के लिए भी चेतावनी पत्र जारी किया है। अगर प्रवेश की स्थिति मई में नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों का वेतन बाधित हो सकता है। जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं।
इन स्कूलों में एक अप्रैल से 15 तक स्कूल चलो अभियान का पहला चरण लागू रहा। लेकिन इस दौरान भिटौली द्वितीय, खान पुर मिश्रौली प्राथमिक, अमसहा जूनियर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर पिपरिया, पिपरा मुंड़ेरी जूनियर, खपराधिक्का प्राथमिक, टिकुलिहा प्राथमिक, तुलसीपुर प्राथमिक, हरखी जूनियर, बनहवां टोला प्राथमिक सहित अन्य कई स्कूल ऐसे जिनमें इस समय सीमा के भीतर एक भी प्रवेश नहीं हुए।
स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक के बाद इन स्कूलों के खिलाफ बीएसए ने सख्ती शुरू की है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व संबंधित स्कूल प्रधानाध्यापकों को चेतावनी पत्र जारी कर म ई में अधिक से अधिक नामांकन के निर्देश दिए है। अगर वह इसमें विफल होते तो बेतन बाधित करने के साथ अन्य कार्रवाई की तैयारी है।