Gorakhpur News : गोरखपुर के भविष्य की बड़ी तस्वीर सामने! CM योगी ने लॉन्च किया 'विजन 2047'

    06-May-2026
Total Views |

गोरखपुर
। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम गोरखपुर के 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' का भव्य विमोचन किया। यह दस्तावेज़ गोरखपुर को आने वाले वर्षों में एक आधुनिक, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तैयार किया गया एक बड़ा रोडमैप माना जा रहा है।

इस विजन के तहत साफ-सफाई, बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस मौके पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, उपसभापति पवन त्रिपाठी, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और कई पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के विकास को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

'विजन डॉक्यूमेंट 2047' में नगर निगम द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों, वर्तमान में चल रही परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को आसान और स्पष्ट तरीके से शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गोरखपुर को ऐसा शहर बनाना है, जो अपने संसाधनों के आधार पर खुद आगे बढ़ सके और विकास के लिए बाहरी सहायता पर कम निर्भर रहे।


इस योजना के तहत शहर में साफ-सफाई, बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं और पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, नई तकनीकों का इस्तेमाल करके शहर की समस्याओं का समाधान करने की भी योजना बनाई गई है।

नगर निगम का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक गोरखपुर को एक ऐसा शहर बनाया जाए, जो न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के प्रमुख विकसित शहरों में गिना जाए। यह विजन डॉक्यूमेंट उसी दिशा में एक मजबूत रोडमैप के रूप में काम करेगा।

लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक गोरखपुर को देश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल किया जाए।