New Tension Of Sambhavna : 7 IVF के दर्द के बाद अब संभावना सेठ को हुई ये नयी टेंशन!

    07-May-2026
Total Views |

New Tension Of Sambhavna :
भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके राइटर पति अविनाश द्विवेदी जल्दी ही माता पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्टशेयर करके बताया था कि वे सरोगेसी के जरिये माता-पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद से फैंस और तमाम सेलेब्स इन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं अब जब इस जोड़े के घर में फाइनली नन्हा मेहमान आने वाला है तो इन्हें अब एक नई चिंता सता रही है जिसका खुलासा उन्होंने अपने व्लॉग में किया है।

संभावना और उनके पति अविनाश को अब अपने होने वाले बेबी के रूम को लेकर चिंता सता रही है। व्लॉग में अविनाश संभावना से कहते नजर आते हैं कि अब मुझे बताओ कि बेबी का रूम बनवाना है और वो कैसे होगा, कौन करेगा और इसकी क्या प्लानिंग है? मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा है अपनी फ्रेंड्स से बात करो जिनके अभी बेबी हुए हैं जिन्हें एक्सपीरियंस है इन सबका उनसे बात करनी पड़ेगी।

इस पर संभावना कहती हैं हां हमारे पास तो हम ही दोनों हैं तो कैसे करेंगे सब। इस पर अविनाश कहते हैं हां हम दोनों में से किसी को भी इसका एक्सपीरियंस नहीं है।

गौहर खान से हेल्प लेंगी संभावना
इसके बाद संभावना कहती हैं कि गौहर खान का फोन आया था मुझे और गौहर से इस बारे में हेल्प ली जा सकती है वो बता देंगी कि कैसे क्या-क्या करना चाहिए। मैं उससे हेल्प लूंगी और सजेशन लूंगी। उसे भी अभी बेबी हुआ है तो उसे सब पता है।

झेल चुकी हैं 7 आईवीएफ के दर्द
संभावना सेठ की सालों की मन्नत अब पूरी होने जा रही है और वे सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के 10 सालों के दौरान कई बार आईवीएफ का दर्द झेला। एक इंटरव्यू में संभावना ने अपने मुश्किल आईवीएफ सफर के बारे में बताया था और कहा था, “मैंने कई बार मिसकैरेज झेला है और फिर यहां तक ​​पहुंची हूं। मुझे कई बार मिसकैरेज हुआ है, इन सालों में मैंने 7 बार आईवीएफ की कोशिश की है, शादी से पहले ही मैंने अपने एग्ज फ्रीज करवा लिए थे। इसमें मुझे करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आया। लेकिन आप जानते हैं, भगवान की मर्जी से आगे कुछ नहीं चलता।”

उन्होंने आगे कहा था, “ये प्रोसेस बहुत दर्दनाक था, और मेरा वज़न बहुत बढ़ गया था। यह 8-10 दिनों तक चलता है और आपको पेट या जांघों में इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। फिर एग्स निकालने से 24 घंटे पहले आखिरी इंजेक्शन दिया जाता है। यही पूरा प्रोसेस है और यह बहुत दर्दनाक होता है। फिर डॉक्टर आपको 10 दिनों तक आराम करने की सलाह देते हैं और हार्मोनल इंजेक्शन के कारण आपका वज़न बढ़ जाता है। बॉडी को बहुत ट्रॉमा पहुंचता है, आपकी मेंटल कंडीशन भी बिगड़ जाती है। फिर धीरे-धीरे, आपका शरीर अपने ओरिजनल रूप में वापस आ जाता है, अगर आप चाहें या आप जिस भी तरह से वापस शेप में आने की कोशिश करें।”

संभावना और अविनाश की शादी
बता दें कि संभावना और अविनाश ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो डांस संग्राम के दौरान हुई थी, जहां संभावना जज थीं और अविनाश कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए थे।