Maharajganj News : घोड़नामपुर चौराहे पर भिड़ीं दो बाइकें, सड़क पर बिखरे लोग, तीन की हालत गंभीर

    07-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत घोड़नामपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमित ऑटो फ्यूल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंगीलाल निवासी ग्राम सभा महुलानी टोला ओली नगर, बृजमनगंज से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे बृजमनगंज से निकलकर घोड़नामपुर चौराहे पर स्थित अमित ऑटो फ्यूल के सामने मुड़ने लगे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी चोटिल हो गए। इस हादसे में 57 वर्षीय रंगीलाल प्रजापति को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।