Maharajganj News : सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 978 वाहनों का चालान

    07-May-2026
Total Views |

महराजगंज
। जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।अलग अलग थाना क्षेत्रों में संचालित इस अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जो यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। विशेष रूप से बिना हेलमेट चलने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले तथा सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत कुल 978 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज भी किया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की है।