Maharajganj News : भोथीयाही-गुरली मार्ग पर चलना बना जोखिम, खेतों में गिर रहे लोग
08-May-2026
Total Views |
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा भोथीयाही से होकर गुरली जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर बना हुआ है। जगह जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है । इस कारण राहगीरों और किसानों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार शंकरपुर भोथीयाही से गुरली तक जाने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। इसी रास्ते से गुरली होते हुए सन्या जाया जाता है। इसी रास्ते से किसान भी अपनी खेती-बाड़ी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य उपकरण लेकर गुजरते हैं। कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉली भी असंतुलित होकर खेतों में पलट जाती है, जिससे गंभीर हादसों का खतरा बना रहता है।
अध्या गुप्ता, अली राजा, कामरान, जितेंद्र चौधरी, बिकाऊ, संदीप प्रजापति, कमलेश, राजेंद्र, बिस्मिल्लाह अली, राजकुमार और रिंकू पांडे सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क और गड्ढों के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।