Dhurandhar Surprise : ‘धुरंधर’ खत्म नहीं हुआ! मेकर्स ने दिया बड़े सरप्राइज का हिंट
08-May-2026
Total Views |
Dhurandhar Surprise : रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म और उसके सीक्वल के बाद अब फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है।
फिल्म की कहानी, एक्शन और बड़े लेवल पर शूट किए गए सीन्स ने लोगों को बहुत इंप्रेस किया। अब जब दोनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, तब भी फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने ऐसा हिंट दिया है कि इस साल के अंत तक 'धुरंधर' से जुड़ा एक बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है।
एक इंटरव्यू में जियो स्टूडियोज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे से जब पूछा गया कि क्या फिल्म रिलीज होने के बाद अब वो और आदित्य धर थोड़ा आराम कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'हम अभी धुरंधर से पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि इस साल के आखिर में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज लेकर आएंगे। हमारे पास अभी कुछ खास बचा हुआ है।' हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
इससे पहले अप्रैल में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए BTS फुटेज और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक पूरी फीचर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इसे 2026 के आखिर तक थिएटर में रिलीज किया जा सकता है और बाद में OTT पर भी लाया जाएगा।
बता दें कि 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और 'धुरंधर 2' इस साल मार्च में आई थी। अब फैंस आने वाले सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।