Maharajganj News : शादी का सपना दिखाकर ले गया युवक, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

    08-May-2026
Total Views |

ठूठीबारी।
कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को एक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बाद में युवती को मारपीट कर उसके घर छोड़कर फरार हो गया। मामले में ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर निवासी अजय प्रजापति शादी का झांसा देकर 26 अप्रैल को अपने साथ भगा ले गया।


महिला का आरोप है कि करीब 10 दिन बाद छह मई को आरोपी अजय प्रजापति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवती को उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी अजय प्रजापति, उसके पिता जयराम प्रजापति और उसकी माता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (शादी का झांसा देकर बहलाना-फुसलाना), धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।