Maharajganj News : भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर नेपाल भागे थे आरोपी, अब 8 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा

    09-May-2026
Total Views |

फरेंदा।
बृजमनगंज क्षेत्र में संपत्ति विवाद में पति व बेटी संग मिलकर सगे भाई की कु़ल्हाड़ी से हत्या करने की आरोपी बहन को पुलिस ने आठ वर्ष के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी आठ वर्षों से नेपाल के तौलिहवां में छिपे थे।

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहां में 10 मई 2019 को आरोपी विमला गिरी ने पति दिनेश गिरी व नाबालिग बेटी के साथ मिलकर सगे भाई घनश्याम गिरी (45) की कुल्हाड़ी से निर्ममता से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी दंपती मौके से फरार हो गए थे।

नाबालिग बेटी को पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपियों की पुलिस काफी दिन तक तलाश करती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25000-25000 हजार इनाम घोषित किया था।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटना के बाद से आरोपी नेपाल के तौलिहवां वार्ड नंबर तीन बसंतपुर में छिपे हुए थे। आठ वर्ष के बाद मुखबिर से पता चला कि आरोपी ग्राम सुर्यमानपुर कांछा चौराहा थाना बृजमनगंज में है।

जहां पर टीम ने विमला गिरी व दिनेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरापियाें को पकड़कर न्यायालय भेज दिया गया है।