Maharajganj News : 27 मई से मोबाइल पर आ रहे थे 'गंदे' वीडियो और मैसेज, आखिर कौन कर रहा था महिला को परेशान?

    14-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल क्षेत्र की एक महिला ने मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो, फोटो और संदेश भेजे जाने की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि 27 मई 2026 से एक अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो, फोटो और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और इसकी वजह से उनका इलाज भी चल रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त हरकतों के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक शांति प्रभावित हो रही है। उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।