Maharajganj News : पालीटेक्निक में बेटियों को मिला बड़ा तोहफा, 20% सीटें हुईं आरक्षित
16-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। तकनीकी शिक्षा में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों में महत्वपूर्ण पहल की गई है। 29 जून से शुरू हो रही काउंसिलिंग में राजकीय कॉलेज की 20 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। काउंसिलिंग के मद्देनजर हेल्प डेस्क गठित कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए महामाया आईटी पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य दिनेश ने बताया कि काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी राजकीय पालीटेक्निक में हेल्प डेस्क गठित किए गए हैं। जनपद में चार राजकीय पालीटेक्निक कालेजों में 29 जून से प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पालीटेक्निक की 20 फीसदी सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
यहां कुल तीन ट्रेडों में कुल 225 सीटें हैं। इसके अलावा दूसरी शाखा राजकीय पालीटेक्निक पुरैना में इन्ही तीन ट्रेडों की कुल 180 सीटें निर्धारित हैं। एमएमआईटी के प्रधानाचार्य ने बताया कि 29 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। काउंसिलिंग की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।