Maharajganj News : 6 महीने से रुका वेतन, नए शिक्षकों की एंट्री पर बवाल! आईटीआई कॉलेज में मचा हंगामा

    17-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र स्थित पिपरामौनी आईटीआई कॉलेज एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। कॉलेज के पुराने शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि पिछले छह महीने से उनका वेतन लंबित है, जबकि उनकी जगह नए शिक्षक नियुक्त किये जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कॉलेज परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

संयुक्त निदेशक के निर्देश पर जांच करने पहुंचे नोडल अधिकारी दुर्गेश सिंह के सामने शिक्षकों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की। शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से संस्थान को अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन वेतन न मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।


मामले को शांत करने के दौरान नोडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अब छात्रों की पढ़ाई सुचारू से चालू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुराने शिक्षकों का एक महीने का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाएगा, जबकि शेष भुगतान भी जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने शिक्षकों द्वारा ही कॉलेज चलेगा।

हाल में जो नए शिक्षक आए हैं, उन्हें वापस भेज दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया है और कहा कि कॉलेज के किसी भी ट्रेड से संबंधित सामान को बाहर नहीं ले जाया जाएगा।

वहीं छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने बताया कि 16 से 18000 रुपये एडमिशन के नाम पर लिया गया है और पढाई ढंग से नहीं हो रही है। कुछ छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ भी शिकायतें कीं।