Bhojpuri Version Of Udaarian : जब सुपरहिट पंजाबी गाना ‘उडारियां’ पहुंचा भोजपुरी में, 30 लाख लोग सुनकर रह गए हैरान!
18-Jun-2026
Total Views |
Bhojpuri Version Of Udaarian : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सुपरहिट गाने का भोजपुरी रिक्रिएशन काफी चर्चा में है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का 'उडारियां' गाना यूट्यूब पर खूब देखा जाता है। 7 साल में इसके व्यूज 762 मिलियन पहुंच गए हैं। इस गाने का अगर भोजपुरी वर्जन होता तो कैसा होता? यही दिखाने की कोशिश की है आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप डाली है जिसे 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं नौ हजार के आसपास कमेंट्स हैं। लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की है।
वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं, “अगर यह पंजाबी गाना भोजपुरी में होता तो कैसा लगता?” इसके बाद उन्होंने गीत को भोजपुरी बोलों में ढालकर पेश किया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब सराहा। इसके बाद वह गाते हैं, 'हो नैन नैन से गुजरिया मिलाइके। गईलु ई कौनो रोगवा लगाइके। गईलु ई कौनो रोगवा लगाइके। आवे चैना ना करार का भईल बा। चैना ना करार का भईल बा। नींद नैना से उड़िए गईल बा।'
लोगों ने की जमकर तारीफ एक ने दूसरे भोजपुरी गानों से इसकी तुलना करके लिखा है, ढोढ़ी, ब्लाउज, हुक, लहंगा, नहीं-नहीं, भाई ये भोजपुरी नहीं। एक ने लिखा है, बहुत ही सुंदर ऐसे लिरिक्स हो और भोजपुरी गायक तो भोजपुरी महक उठती है। एक और ने लिखा है, भोजपुरी बहुत प्यारी भाषा है और पहले के जमाने में बहुत अच्छे गाने आ चुके हैं। अब लोगों ने वल्गैरिटी में सब कुछ बर्बाद कर दिया है। लंबा समय हो गया, भोजपुरी को अपनी जड़ों में वापस आना चाहिए। कुछ लोगों ने गाने का फुल वर्जन निकालने की डिमांड की है। एक ने लिखा है, भोजपुरी वर्जन मस्त बा।
मृत्युंजय कुमार का यह प्रयोग न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है, बल्कि भोजपुरी संगीत को उसकी पारंपरिक पहचान और मधुरता से जोड़ने की बहस को भी एक बार फिर सामने ले आया है। आपको बता दें उडारियां गाने का ओरिजिनल वर्जन यूट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है। इसके सिंगर सतिंदर सरताज हैं और इस एल्बम का नाम सीजन ऑफ सरताज है।
कौन हैं मृत्युंजय कुमार मृत्युंजय खुद को सिंगर, आर्टिस्ट और परफॉर्मर लिखते हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिये ही लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्होंने करीब 200 पोस्ट डाले हैं इनमें अलग-अलग भाषाओं के गानों के भोजपुरी वर्जन्स रिक्रिएट किए हैं। उनके गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं। इंस्टा पर देखते ही देखते उनके नंबर 176K पहुंच चुके हैं।